ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

ससुराल पहुंचते ही दुल्हनिया ने लगाया दूल्हे को थप्पड़, पंचायत तक पहुंचा मामला

DESK : आमतौर पर शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो वह घूंघट में होती है और कुछ भी कहने में उसे संकोच भी होता है। लेकिन एक ऐसा चौका देने वाला मामला सामने आया है जि

ससुराल पहुंचते ही दुल्हनिया ने लगाया दूल्हे को थप्पड़, पंचायत तक पहुंचा मामला
Editor
2 मिनट

DESK : आमतौर पर शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो वह घूंघट में होती है और कुछ भी कहने में उसे संकोच भी होता है। लेकिन एक ऐसा चौका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही अपने पति को थप्पड़ लगा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची और महिलाएं नई दुल्हन का स्वागत करने की रस्म अदा कर रही थी इसी दौरान उसने अपने पति को थप्पड़ जड़ दिया। 


नई दुल्हन ने दूल्हे मियां को जैसा ही थप्पड़ लगाया वह भारी बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद हंगामे के बीच दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार फेंका और सादे लिबास में अपने मायके वापस लौट गई। मामला इतना बढ़ा कि पहले पंचायत और फिर थाने तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की शादी हुई थी उसका पहले से कोई प्रेम प्रसंग है और यही वजह रही कि उसने ससुराल पहुंचते ही बगावत कर दी। 


जौनपुर के लवायन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी खेतासराय थाना इलाके के एक गांव में हुई। शादी विवाह का आयोजन भी धूमधाम के साथ किया गया। रविवार की सुबह दूल्हे मियां दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचे। महिलाएं नई दुल्हन कि परिछन कर रही थी इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ लगा दिया। पहले कुछ लोगों ने सोचा कि दुल्हन के ऊपर कोई बुरा साया है इसके लिए झाड़-फूंक का इंतजाम भी किया गया लेकिन बाद में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मामला पंचायत पहुंचा, दुल्हन को समझाने बुझाने की कोशिश हुई लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो उसे मायके जाने दिया गया।

टैग्स