ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

ससुराल आये जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दो अन्य लोग भी घायल, शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट के बाद अपराधियों ने मारी गोली

PURNEA:- शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आये एक शख्स की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खजांची थाना क्षेत्र के चित्रवाणी रोड की है। जहां सहरसा के रहने वाले

ससुराल आये जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दो अन्य लोग भी घायल, शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट के बाद अपराधियों ने मारी गोली
Santosh Singh
3 मिनट

PURNEA:- शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आये एक शख्स की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खजांची थाना क्षेत्र के चित्रवाणी रोड की है। जहां सहरसा के रहने वाले राजकुमार सिंह शादी में शामिल होने के लिए पूर्णिया स्थित अपने ससुराल आये थे तभी बारात लगने के दौरान हुई झड़प और मारपीट के बाद अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


मारपीट और फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घायल की पहचान संतोष ठाकुर और अविनाश सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घायल अविनाश सिंह ने बताया कि मृतक जमीन कारोबारी राजकुमार सिंह जमीन की रजिस्ट्री के लिए सहरसा से पूर्णिया पहुंचे थे। इसी दौरान वे ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए। शादी समारोह स्थल के बाहर उनकी कुछ लोगों से मारपीट हो गई। जिसके बाद बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया लेकिन बारात लगने के कुछ ही देर बाद जब राजकुमार सिंह अपने घर के लिए निकल रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया।

अपराधियों ने राजकुमार सिंह पर फायरिंग कर दी जिससे गोली राजकुमार सिंह को लग गई। वही इस दौरान दो अन्य लोग संतोष ठाकुर और अविनाश कुमार भी घायल हो गए। अविनाश कुमार के सिर में चोट लगी है। जबकि गोली लगने के बाद राजकुमार सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना का प्रत्यक्षदर्शी अविनाश कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को वे नहीं पहचानते। इस घटना से इलाके के लोग भी काफी दहशत में है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता