ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ठंडा आलू पराठा देने पर पगलाया ससुर, गोलियों से भूनकर बहू का किया कत्ल

FARIDKOT: पंजाब के फरीदकोट से क्राइम की सनसनीखेज घटना सामने आई है. कोटकापुरा शहर में एक ससुर ने छोटी सी बात पर अपनी बहू का मर्डर कर दिया. ठंडा नाश्ता देने से भड़के बुजुर्ग ससु

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

FARIDKOT: पंजाब के फरीदकोट से क्राइम की सनसनीखेज घटना सामने आई है. कोटकापुरा शहर में एक ससुर ने छोटी सी बात पर अपनी बहू का मर्डर कर दिया. ठंडा नाश्ता देने से भड़के बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दो गोलियां दागकर बहू का मर्डर कर दिया.


बताया जा रहा है कि 42 साल की महिला नीलम कुमारी जो एक निजी स्कूल में टीचर थी. उसके ससुर ने सुबह नाश्ता मांगा. घर काम के बोझ में नाश्ता लाने में उसे देर हो गई. जब अपने ससुर को उसने नाश्ता दिया तब तक वो ठंडा हो चुका था. जिसके बाद ससुर आगबबूला हो गया और अपनी लाइसेंसी राइफल से बहू के ऊपर दो गोलियां दाग दी. जिससे उसकी मौत हो गई. 


नीलम का पति मनीष विकलांग हैं. वहीं आरोपी ससुर वायुसेना से रिटायर्ड है. इस घटना के बाद से आरोपी ससुर फरार है. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है.

टैग्स