1st Bihar Published by: RANJAN Updated May 23, 2024, 10:21:06 PM
- फ़ोटो
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नोखा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत दर्दनाक मौत हो गयी है। यात्रियों से भरी ऑटो और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप पर सवार बुआ-भतीजी सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि सासाराम से नोखा की तरफ जा रही एक ऑटो में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिसमें 46 साल की मंजू देवी की मौत हो गई। वो नोखा के पेनार के रहने वाले अनिल सिंह की पत्नी थी। इस ऑटो में सवार मंजू देवी की भतीजी खुशी कुमारी की भी मौत हो गई।
खुशी कछवा ओपी के कैथी गांव के रहने वाले चुन्नू सिंह की पुत्री थी। वही ऑटो सवार छोटे लाल कुमार जो नोखा के जखनी के रहने वाले थे। उनकी भी इस हादसे में मौत हो गई। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





