ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

तेज आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 2 की मौत, दो दिनों के भीतर ठनका गिरने से रोहतास में 8 की मौत

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा ह

तेज आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 2 की मौत, दो दिनों के भीतर ठनका गिरने से रोहतास में 8 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान 16 वर्षीय सूरज कुमार और 19 वर्षीय टीपू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बौलिया रोड स्थित पानी टंकी के पास खेल रहे थे तभी खेलने के दौरान तेज आंधी और बारिश होने लगी। इसी दौरान ठनका गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। बता दें कि कल शाम भी वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। आज दो की मौत ठनका गिरने से हो गयी है। दो दिन के भीतर रोहतास में कुल आठ की मौत वज्रपात से हो गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता