ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, महिला थानाध्यक्ष और सिपाही की जान बाल-बाल बची

ROHTAS : सासाराम में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर महिला थाना की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में महिला थाना की थानेदार और उनकी सहयोगी पुलिसकर्मियों की जान बाल

पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, महिला थानाध्यक्ष और सिपाही की जान बाल-बाल बची
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : सासाराम में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर महिला थाना की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में महिला थाना की थानेदार और उनकी सहयोगी पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची. एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें जरूर आईं. 


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां डिहरी के मनौरा में NH-2 पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर महिला थाना की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान गाड़ी में बैठी महिला थानाध्यक्ष अनन्ता कुमारी और उनके थाने की अन्य महिला सिपाही को हल्की चोटें आईं.


बताया जा रहा है कि महिला थानाध्यक्ष अपनी टीम को लेकर थाने से निकली थीं. वह कहीं जा रही थीं. इस दौरान  NH-2 पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी. जब तक पुलिस ड्राइवर तक पहुंचती, वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. 


इस घटना बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक मालिक से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता