सासाराम में एक लड़की का मर्डर, मनचलों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 27, 2019, 9:48:01 PM

सासाराम में एक लड़की का मर्डर, मनचलों ने मारी गोली

- फ़ोटो

SASARAM : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात रोहतास जिले के नगर थाना इलाके के लखनु-सराय गांव की है. जहां मंदिर जाने के दौरान रास्ते में एक लड़की की हत्या हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मनचलों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मृतक लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. लड़की की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट