Hindi News / news / सासाराम में मर्डर, खलिहान में सो रहे किसान की गोलियों से भूना

सासाराम में मर्डर, खलिहान में सो रहे किसान की गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2020, 8:05:43 AM

सासाराम में मर्डर, खलिहान में सो रहे किसान की गोलियों से भूना

- फ़ोटो

SASARAM : बड़ी खबर सासाराम से है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घटना सासाराम के करगहर के पिपरी थाना इलाके की है. मृतक की पहचान पिपरी के रहने वाले शशिकांत राय के रुप में की गई है. बताया जा रहा शशिकांत गुरुवार की देर रात खलिहान में धान की पहरेदारी करने गए थे. 

उसी दौरान खलिहान में ही किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या की गई है.