ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

सासाराम में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर 3 लाख की लूट

SASARAM : लॉकडाउन में भी अपराधियों का मनोबल जिले में सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सासाराम के नगर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SASARAM : लॉकडाउन में भी अपराधियों का मनोबल जिले में सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला सासाराम के नगर थाना इलाके के लालगंज के पास की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर 3 लाख 26 हज़ार रुपये लूट लिए हैं. 

घायल ARN गैस एजेंसी के कर्मचारी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. खबर के मुताबिक  ARN गैस एजेंसी का कर्मचारी शिवकुमार  गैस एजेंसी का पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था. तभी लालगंज के पास बाइक सवार अपराधियों ने पेट में गोली मार दी और  3 लाख 26 हज़ार रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए.


 इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने शोर भी मचाया पर अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले.  सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं घायल कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है.  घायल शख्स से पूछताछ के आधार पर छापामारी की जा रही है.