सासाराम में एक युवक को मारी गोली, मुंगेर में लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी गोली

 सासाराम में एक युवक को मारी गोली, मुंगेर में लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी गोली

SASARAM/MUNGER:  सासाराम के दरिगांव ओपी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रवंशी नगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी। लल्लू गिरी नामक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोग सासाराम सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया। घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जतायी जा रही है। इस घटना से चंद्रवंशी नगर इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


मुंगेर में गंगटा के जंगल में अपराधियों ने लूट-पाट के क्रम में एक ड्राइवर को गोली मार दी है। घायल टीपर चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। टीपर चालक जमुई से बालू लेकर मुंगेर जा रहा था। तभी मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित गंगटा जंगल में दूध पनिया मोड़ के पास हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मार दी। तारापुर थाना क्षेत्र के अफजल नगर खुदिया गांव निवासी मुकेश कुमार को आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया था और लूटपाट के क्रम में जांध में गोली मार दी थी। गोली लगने से टिपर चालक मुकेश कुमार को गंभीर रूप से घायल हो गया। 


वही सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुम्भा गांव के पास नहर से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है। मृतक की पहचान लक्ष्मण साह के रूप में हुई हैं। जो इंद्रपुरी के नवाडीह के रहने वाले नंदन साह का पुत्र था। बताया जाता है की नंदन साह अपने गांव से पिछले दो दिनों से लापता था। लेकिन आज उसका शव मुफस्सिल थाना के सुम्भा गांव के नहर से बरामद हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि वो नहर में डूब गया होगा। फिलहाल में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन कर रही है।  


जबकि रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र के बढ़िहा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। मृतका का नाम प्रीति कुमारी था, जो राहुल कुमार की पत्नी थी। हाल ही में महिला की शादी हुई थी। बताया जाता है कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जबकि मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी बेटी प्रीती की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।