ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

रातों-रात अरबपति बन गया किसान, अचानक बंद खाते में आ गये 99 अरब रुपये

DESK : रातों-रात एक किसान अरबपति बन गया। उसके बंद खाते में 99 अरब रुपये अचानक आ गए। इस बात का पता तब चला जब मोबाइल में मैसेज आया। किसान उस मैसेज को समझ नहीं पाया। तब उसे किसी

रातों-रात अरबपति बन गया किसान, अचानक बंद खाते में आ गये 99 अरब रुपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : रातों-रात एक किसान अरबपति बन गया। उसके बंद खाते में 99 अरब रुपये अचानक आ गए। इस बात का पता तब चला जब मोबाइल में मैसेज आया। किसान उस मैसेज को समझ नहीं पाया। तब उसे किसी को पढ़ने के लिए दिया। जिसके बाद इस बात का पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में किसी ने इतनी बड़ी रकम डाली है। उसी का मैसेज आया है।


फिर भी उसे यकीन नहीं हुआ और वह बैंक में पहुंचकर मोबाइल पर आए मैसेज को बैंक कर्मियों को दिखाया। मोबाइल के मैसेज को पढ़कर बैंक कर्मी भी दंग रह गए। उन्होंने जब किसान से पासबुक मांगा और कंप्यूटर में अकाउंट चेक किया तब पता चला कि खाता बंद है। बंद खाते में इतनी बड़ी रकम कहां से आई है। मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है, जहां दुर्गागंज थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के निवासी भानु प्रकाश बिंद पेशे से किसान हैं।


सुरियावां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका अकाउंट है। जो पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हुआ था। जिसमें 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) कही से जमा हो गया। इतने सारे पैसे कहां से और किसने अकाउंट में जमा किया उसकी सच्चाई जानने के लिए वो बैंक गया जहां खाता चेक करने पर मामला सही निकला। इतनी बड़ी राशि को देख बैंक कर्मी और बैंक का मैनेजर भी हैरान रह गये। फिलहाल किसान भानु प्रकाश बिंद के बैंक अकाउंट तो होल्ड कर दिया गया है। इतनी बड़ी रकम कहां से आया और किसने अकाउंट में डाला इसका पता लगाया जा रहा है। 

टैग्स