ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये प्रेमी-युगल, ग्रामीणों ने परिजनों की रजामंदी से मंदिर में करवाई दोनों की शादी

SARAN: सारण में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की गयी फिर दोनों के परिजनों को बुलाया गया फिर उनकी रजामंदी के बाद मंदिर में हिन्दू रि

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये प्रेमी-युगल, ग्रामीणों ने परिजनों की रजामंदी से मंदिर में करवाई दोनों की शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की गयी फिर दोनों के परिजनों को बुलाया गया फिर उनकी रजामंदी के बाद मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज से शादी करवाई गयी। बताया जाता है कि वीर कुआरी गांव निवासी शैलेश मकेर थाना क्षेत्र की करिश्मा से प्यार करता था। 


दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 17 मई को दोनों घर से बाहर मिलने के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब दोनों पर गई तो उन्होंने पहले लड़के की पिटाई कर दी फिर दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं फिर क्या था दोनों को मंदिर में ले जाया गया जहां हिन्दू रिति रिवाज से शादी करवायी गयी। 


बताया जाता है कि अक्सर ये दोनों साथ दिखाई देते थे लेकिन इस बात से किसी को गुरेज नहीं था लेकिन जब दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो गांव वाले गुस्सा हो गये। रात में दोनों को घर के बाहर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा फिर दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी दी। युवती के घरवाले सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तब प्रेमी को पीटने लगे। 


फिर लड़के के परिजन भी वहां पहुंच गये फिर दोनों के परिवार वालों को समझा बूझाकर ग्रामीणों ने दोनों की मंदिर में शादी करवाई। सूचना मिलने पर मकेर थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। दोनों बालिग थे इसलिए परिजनों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों द्वारा मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गयी। शादी होने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। फिर दूल्हा अपनी दुल्हन को अपने घर ले गया। 




टैग्स