ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सासाराम में बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह के घर पर ईडी की रेड, 19 अप्रैल को ED के समक्ष हाजिर होने का निर्देश

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां कोचस के लहेरी स्थित श्रीपालपुर गांव में ईडी की छापेमारी हुई। बताया जाता है कि बालू कारोबार से जुड़े मोर मुकुट प्राइवेट ल

सासाराम में बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह के घर पर ईडी की रेड, 19 अप्रैल को ED के समक्ष हाजिर होने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां कोचस के लहेरी स्थित श्रीपालपुर गांव में ईडी की छापेमारी हुई। बताया जाता है कि बालू कारोबार से जुड़े मोर मुकुट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह के घर पर ईडी ने रेड किया। जितेंद्र कुमार सिंह भूमिगत बताए जाते हैं। 


इस संबंध में E.D. के अधिकारी कुछ भी कहने से फिलहाल बचते दिख रहे हैं। लेकिन छापेमारी के दौरान जो कागजात ईडी ने घर वालों को उपलब्ध कराया है, उसके अनुसार जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर करीब 6 घंटे तक छापेमारी चली। 


बताया जाता है कि इस संबंध में ईडी ने परिवार के लोगों को एक नोटिस दिया है। नोटिस में 19 अप्रैल को जितेंद्र कुमार सिंह ED के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव से तार जुड़ा हुआ है। बता दें कि लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के यहां पहले भी ED कई बार छापेमारी कर चुकी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता