1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 07, 2019, 12:23:14 PM
- फ़ोटो
SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां बारिश के कारण मिट्टी की दीवार गिर जाने से उसमें दबकर दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया की है. बताया जा रहा है कि सुबह दो साल का बच्चा अंकुश अपने घर में खेल रहा था. इसी बीच मिट्टी की दीवार अचानक गिर गयी, जिसमें दबकर अंकुश की मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गयी थी. जिसके कारण ये हादसा हो गया. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट