ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सरकारी ऑफिस में एक नेता ने की आत्महत्या, SDM पर लगा बड़ा आरोप, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

DESK : सरकारी अधिकारियों से तंग आकर बीएसपी के एक नेता ने आत्महत्या कर ली है. बीएसपी नेता की मौत के बाद काफी बवाल हो गया है. दरअसल मृतक नेता ने 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है और इ

सरकारी ऑफिस में एक नेता ने की आत्महत्या, SDM पर लगा बड़ा आरोप, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

DESK : सरकारी अधिकारियों से तंग आकर बीएसपी के एक नेता ने आत्महत्या कर ली है. बीएसपी नेता की मौत के बाद काफी बवाल हो गया है. दरअसल मृतक नेता ने 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है और इस पूरे मामले के लिए एसडीएम और रजिस्ट्रार कानूनगो को जिम्मेदार ठहराया है.


मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है, जहां सहसवान गांव के रहने वाले बसपा नेता हरवीर सिंह ने तहसील परिसर में ही सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है. मरने से पहले बसपा नेता हरवीर सिंह ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जो बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मीडिया से दोषी दोनों अधिकारियों को सजा दिलवाने की गुहार भी लगाई है.


मृतक के भाई का आरोप है कि शनिवार को एसडीएम सहसवान ने उसके साथ बदसलूकी की और जेल भेज देने की धमकी दी. हरवीर इस व्यवहार से इतना दुखी हुआ कि उसने तहसील परिसर में ही सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. उसने खुद अपने परिजनों को जहर खा लेने की बात फोन पर बताई. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.


इस मामले को लेकर बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच एडीएम राजस्व-वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंप दी है. आप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो और एसडीएम उससे 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे. 

टैग्स