ब्रेकिंग
बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकताअचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.. असली वजहBihar Weather Alert: बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 3.00 बजे तक के लिए अलर्ट जारी.....6 जिलों में 8 FIR और 36 की गिरफ्तारी, 32 अभ्यर्थियों को BPSC ने किया बैन; क्यों रद्द हुई AEDO की 9 पालियों की परीक्षा?बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकताअचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.. असली वजहBihar Weather Alert: बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 3.00 बजे तक के लिए अलर्ट जारी.....6 जिलों में 8 FIR और 36 की गिरफ्तारी, 32 अभ्यर्थियों को BPSC ने किया बैन; क्यों रद्द हुई AEDO की 9 पालियों की परीक्षा?

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में दहेज से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी के केवल तीन महीने बाद नवविवाहिता रंगीला कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति और सास पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से दहेज से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शादी के महज तीन महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और सास पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान वैशाली जिले के हरिलोचनपुर सुक्की गांव निवासी सुरेश राय की 21 वर्षीय बेटी रंगीला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंगीला दो बहनों और एक भाई में से एक थी। उसकी शादी 4 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी राजेश्वर राय के बेटे रोहित कुमार के साथ हुई थी।


परिजनों का कहना है कि शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में नगद राशि और कई घरेलू सामान दिए थे। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से और दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि पति रोहित कुमार और उसकी मां इंदु देवी लगातार एलईडी टीवी और मिक्सर मशीन की मांग कर रहे थे।


मायके वालों का कहना है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो रंगीला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। रंगीला अक्सर अपने परिवार वालों को फोन कर अपनी परेशानी बताती थी। परिवार के लोग उसे समझाते थे कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए।


बताया जाता है कि रोहित कुमार हाजीपुर कोर्ट में एक वकील के निजी मुंशी के रूप में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब रंगीला के मायके वाले उसके ससुराल इस्माइलपुर पहुंचे तो वहां घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतका के चाचा पिंटू कुमार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर रंगीला को परेशान किया जा रहा था। टीवी और मिक्सर की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगीला की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में मामले को छिपाने के लिए घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई।


वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक महिला का शव बरामद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और ससुराल पक्ष की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

संबंधित खबरें