ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

सरकार से हटते ही RJD का यू-टर्न: संसद में बोले राजद के सांसद-केंद्र सरकार बिहार में शराबबंदी हटवाये, विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं होगी

DELHI: बिहार सरकार से बाहर जाते ही राजद ने सूबे में जारी शराबबंदी और विशेष राज्य के दर्जे पर जबरदस्त यू-टर्न मारा है. राज्यसभा में आज आरजेडी के सांसद ने कहा-केंद्र सरकार बिहार

सरकार से हटते ही RJD का यू-टर्न: संसद में बोले राजद के सांसद-केंद्र सरकार बिहार में शराबबंदी हटवाये, विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं होगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार सरकार से बाहर जाते ही राजद ने सूबे में जारी शराबबंदी और विशेष राज्य के दर्जे पर जबरदस्त यू-टर्न मारा है. राज्यसभा में आज आरजेडी के सांसद ने कहा-केंद्र सरकार बिहार से शराबबंदी हटाने का दबाव बनाये. शराबबंदी हट गयी तो बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की कोई जरूरत नहीं होगी. 

राजद सांसद ने कहा-शरारबंदी से भारी नुकसान

राज्यसभा में बोलते हुए राजद के सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा-बिहार के मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर सालों से आंखें बंद कर रखी है. इससे हमलोगों को नुकसान हो रहा है. क्योंकि इससे शराब माफिया खड़े हो गये हैं. इससे राज्य को हर साल 15 से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा कि राज्य में बालू माफिया भी खड़े हो गये हैं. 

केंद्र सरकार शराबबंदी बंद कराये

राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है तो केंद्र सरकार उन पर दबाव बनाकर हकीकत बताये तो वह पैसा हमारे राज्य के खजाने में आय़ेगा. सांसद ने कहा कि इसके बाद हमें विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि मुझे लगता है कि शराब माफिया और बालू माफिया के कारण बिहार को हर साल 40 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. 

राजद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे हिन्दुस्तान को देख रहे हैं. इसलिए केंद्र सरकार को एक कमेटी बनानी चाहिये जो बिहार में जाकर देखे. वहां सचमुच शराबबंदी है या फिर घर-घर में शराब उपलब्ध है. आर्डर पर शराब मिल रही है किसी भी ब्रांड की.