ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

सरकार बदलते ही सजने लगा लालू का दरबार, जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते हुए कई लोगों ने की मुलाकात

RANCHI : झारखंड में सरकार बदलने का असर चारा घोटाल मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के दरबार में देखने को मिला. गुरूवार को रिम्स में इलाजरत लालू यादव जेल मैनुअल की धज्जियां

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में सरकार बदलने का असर चारा घोटाल मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के दरबार में देखने को मिला. गुरूवार को रिम्स में इलाजरत लालू यादव जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते हुए जनता दरबार लगाते दिखे. गुरुवार को जेल मैनुअल के खिलाफ 6 से ज्यादा लोगों ने लालू यादव से मुलाकात की.


गुरूवार को हेमंत सोरेन लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे. खबर के अनुसार हेमंत सोरेन के निकलने के बाद मुलाकात का यह सिलसिला शुरू हुआ. लालू यादव से मुलाकात करने एक-एक कर धड़ल्ले से लोग अंदर घुसते रहे और पुलिसकर्मियों ने इसकी एक बार भी सुध नहीं ली. 

जब मीडिया के लोगों ने पुलिसकर्मियों से मुलाकाकियों का नाम पूछा तो सिर्फ हेमंत सोरेन का नाम बताया, पर इस बीच सात लोगों ने लालू यादव से मुलाकात की और रजिस्टर में इसका कोई जिक्र नहीं है. 

लालू यादव ने मिलने पहुंचे राजद नेता जनार्दन प्रसाद से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन से उन्हें अनुमति नहीं मिली है, वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि मुलाकातियों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है. 


टैग्स