ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सरकार और किसान संगठनों की बैठक खत्म, कृषि कानून वापस नहीं लेगी सरकार, 4 जनवरी को फिर होगी मीटिंग

DELHI : इस वक्त एक ताजा खबर दिल्ली से सामने आ रही है. किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों बीच चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है. ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली है. लेकिन बे

सरकार और किसान संगठनों की बैठक खत्म, कृषि कानून वापस नहीं लेगी सरकार, 4 जनवरी को फिर होगी मीटिंग
First Bihar
2 मिनट

DELHI :  इस वक्त एक ताजा खबर दिल्ली से सामने आ रही है. किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों बीच चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है. ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली है. लेकिन बेनतीजा रही है. किसान संगठनों और केंद्र सरकार की अगली बैठक 4 जनवरी को होगी.


सरकार और किसान संगठनों के बीच सातवें दौर की बैठक में दो मुद्दों पर सहमति बनी है. किसानों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों में दो मुद्दों पर सहमति बनी है. चार मुद्दों में से दो पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि पराली-बिजली बिल और पर्यावरण संबंधि अध्यादेश पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगी.


दो घंटे तक चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रदर्शनकारी किसानों के लंगर में शामिल हुए. दोनों पक्षों के चाय और लंच ब्रेक लेने से कुछ देर पहले ‘लंगर भोजन’ एक वैन में बैठक स्थल, विज्ञान भवन पहुंचा. मंत्रियों ने किसानों का ही खाना खाया. बैठक के दौरान टी ब्रेक भी हुआ. इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार की तरफ से दी गई चाय पी. वहीं मंत्रियों ने किसानों की चाय पी. ब्रेक के बाद बैठक फिर शुरू हो गई.


सूत्रों के मुताबिक किसान नेता कह रहे हैं कि हमें संशोधन पर बात नहीं करनी है. हम संशोधन नहीं, कानून रद्द करवा कर वापस जाएंगे. वहीं, तीनों कानूनों की वापसी पर सरकार ने अपना पुराना स्टैंड दोहराया की कानून की वापसी नहीं होगी. बाकी तीन मसलों पर बात हो रही है. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने लिखित गारंटी देने का प्रस्ताव दोहराया है.