Hindi News / news / पिकअप वैन पलटने से 25 लोग घायल, मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए...

पिकअप वैन पलटने से 25 लोग घायल, मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 15, 2023, 5:02:01 PM

पिकअप वैन पलटने से 25 लोग घायल, मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

- फ़ोटो

KAIMUR: शारदीय नवरात्र के पहले दिन कैमूर में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 25 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया।


जहां 15 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया है। भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती हुए श्रद्धालुओं में 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाट के पास की है। 


श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वैन के अचानक पलटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु कलश स्थापना के बाद मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव के रहने वाले हैं। एक पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे। भगवानपुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाट के पास यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।