ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

सनकी पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला, फिर अपने ही घर में लगा दी आग

SARAN : एक सनकी शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर अपने ही घर में आग लगा दी. मामला सारण के नगर थाना इलाके के साहेबगंज सोनारपट्टी मोहल्ले की है. <

सनकी पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला, फिर अपने ही घर में लगा दी आग
Anamika
2 मिनट

SARAN : एक सनकी शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर अपने ही घर में आग लगा दी. मामला सारण के नगर थाना इलाके के साहेबगंज सोनारपट्टी मोहल्ले की है. 

जहां अनिल कुमार नामक सनकी पति ने अपनी 30 साल की पत्नी सोनी की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने ही घर में आग भी लगा दी. आग लगने के बाद निचले तले पर रह रहे लोगों ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.  सोनी की मौत के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

परिजनों ने बताया कि अनिल सनकी स्वभाव का था. परिवार और पड़ोसियों से उसकी नहीं बनती थी. घरवालों ने देखा कि उपर के कमरे से धुंआ निकल रहा था. जब आसपास के लोगों ने आग बुझाया तो देखा कि सोनी मृत पड़ी है और अनिल भी उसी कमरे में बंद था. जिसके बाद अनिल की मां और छोटे भाई शंकर ने सोनी के घरवालों और पुलिस को सूचना दी.  

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और अनिल को गिरफ्तार कर लिया. सोनी की मां सुशीला देवी के बयान पर अनिल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. बताया जाता है कि अनिल की मां ने आठ धुर जमीन अपने दूसरे बेटे के नाम की थी, जिसमें सोनी भी गवाह बनी थी. अनिल इसे लेकर उससे नाराज था.