ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

शराबी के साथ सांठगांठ कर रहा था ASI, तभी एक पत्रकार ने बना डाला वीडियो, पत्रकार के साथ ASI ने कर दी हाथापाई

BAGHA:- जिले के रामनगर में पुलिस की दबंगई उस वक्त देखने को मिली जब गोवर्धन थाने में तैनात एएसआई उमेश रजक ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर एक पत्रकार के साथ मारपीट की। स्था

शराबी के साथ सांठगांठ कर रहा था ASI, तभी एक पत्रकार ने बना डाला वीडियो, पत्रकार के साथ ASI ने कर दी हाथापाई
Santosh Singh
2 मिनट

BAGHA:- जिले के रामनगर में पुलिस की दबंगई उस वक्त देखने को मिली जब गोवर्धन थाने में तैनात एएसआई उमेश रजक ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर एक पत्रकार के साथ मारपीट की। स्थानीय पत्रकार रणजीत कुमार पांडेय की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पकड़े गए शराबी के साथ पुलिस की सांठगांठ की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। दरअसल पुलिस ने एक शराबी को पकड़ा था जिसे बाद में सांठगांठ कर एएसआई उमेश रजक उसे छोड़ना चाहता था। एएसआई की पूरी करतूत पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसे डिलिट करने की कोशिश की गई। जब पत्रकार ने ऐसा करने से मना कर दिया तब असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर एएसआई ने पत्रकार पर हमला बोल दिया और उसके साथ हाथापाई करने लगा।



 जब इस बात की शिकायत एसपी किरण कुमार जाधव से की गई तब उन्होंने रामनगर एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक पुलिस की कार्यशैली पर यूं ही सवाल खड़े होते रहेंगे। जबकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। जिनके कंधों पर इस कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है यदि वे ही इस तरीके से सांठगांठ करेंगे तो फिर आम लोगों की बात ही अलग है। यह देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता