ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

शराबबंदी वाले बिहार में नशे में झुमते हुए शराबी कोर्ट में पहुंचा और कहा-जज साहब मुझे बेल दे दीजिये

LAKHISARAI: शराबबंदी वाले राज्य में नीतीश कुमार अपने डीजीपी तक से शराब की खाली बोतल की तलाश करवा रहे हैं लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. अब

शराबबंदी वाले बिहार में नशे में झुमते हुए शराबी कोर्ट में पहुंचा और कहा-जज साहब मुझे बेल दे दीजिये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

LAKHISARAI: शराबबंदी वाले राज्य में नीतीश कुमार अपने डीजीपी तक से शराब की खाली बोतल की तलाश करवा रहे हैं लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. अब नशे में धुत्त एक शराबी एडिशनल जिला जज की कोर्ट में पहुंच गया और अपने खिलाफ दर्ज केस में बेल मांगने लगा. कोर्ट में शराबी के पहुंचने की खबर जज साहब ने ही पुलिस को भिजवायी.


लखीसराय में हुआ वाकया

लखीसराय कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में ये वाकया हुआ. जज साहब हैरान रह गये जब शराबी कोर्ट में पहुंच गया. वह नशे में धुत्त था और कोर्ट को कहा कि वह अपने उपर दर्ज एक केस में सरेंडर करने आया है ताकि जज उसे बेल दे सकें. नशे में धुत्त शराबी को कोर्ट में देख कर जज भी हैरान रह गये. उन्होंने अपने पेशकार को कहा कि वह पुलिस को जानकारी दे कि कोर्ट में एक शराबी पहुंचा है. इसके बाद कोर्ट के पेशकार ने कबैया थाने को इसकी जानकारी दी. 


लखीसराय के कबैया थाने के थानेदार को जब कोर्ट रूम में शराबी के पहुंचने की खबर मिली तो उनके होश फाख्ता हो गये. आनन फानन में थानेदार पुलिस टीम  के साथ कोर्ट पहुंचे और शराबी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये शराबी को डॉक्टर के पास मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. मेडिकल जांच में उसके शराब पीने और नशे में धुत्त होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक के नशे में चूर होकर कोर्ट में पहुंचा व्यक्ति लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव के तेतर बिद का बेटा रसगुल बिंद है. पुलिस के मुताबिक रसगुल बिंद के खिलाफ कजरा थाने में केस संख्या-59/21 दर्ज है और इस मामले में वह फरार है. मंगलवार को वह इसी केस में सरेंडर करने कोर्ट में पहुंच गया वह भी शराब के नशे में धुत्त होकर.