Hindi News / news / शराबबंदी पर 9 मार्च को होगी अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा...

शराबबंदी पर 9 मार्च को होगी अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

1st Bihar Published by: Updated Mar 06, 2022, 3:37:03 PM

शराबबंदी पर 9 मार्च को होगी अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

- फ़ोटो

PATNA: शराबबंदी को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी 9 मार्च को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, IG,DIG, DM, SP, SDO, DSP एवं मद्य निषेध अधीक्षक भी शामिल होंगे।


वही गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, DGP, सहित सभी ADG और नेपाल सीमा पर तैनात SSB के IG भी बैठक में VC के माध्यम से जुड़ेंगे। होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 


इस अहम बैठक में मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस के अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे। शराब के खिलाफ की जाने वाली छापेमारी में ड्रोन के इस्तेमाल पर फीडबैक भी लिया जाएगा। होली फेस्टिवल पर गश्ती बढ़ाने पर भी चर्चा की जा सकती है। बिहार में शराबबंदी लगातार चर्चा में है। होली पर्व के मद्देनजर शराबबंदी को लेकर आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।