ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते दिखे पुलिसकर्मी, थाने में शराब पीते मुंशी का वीडियो हुआ वायरल

ROHTAS: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसे और कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है लेकिन यदि शराबबंदी का पालन कराने वाली पुलिस ही खुद शराब पीने लगे इसे क्या कहेंगे। द

शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते दिखे पुलिसकर्मी, थाने में शराब पीते मुंशी का वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसे और कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है लेकिन यदि शराबबंदी का पालन कराने वाली पुलिस ही खुद शराब पीने लगे इसे क्या कहेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पुलिस कर्मी के शराब पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल यह वीडियो डेहरी नगर थाने की बतायी जा रही है। 


शराबबंदी का पालन करवाने वाली पुलिस के शराब पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शराब पीने वाला शख्स डेहरी नगर थाने में पदस्थापित मुंशी धर्मेन्द्र कुमार बताया जा रहा है। शराब पीते किसी ने मुंशी की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। 


वीडियो वायरल होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच के लिए थाने पहुंचे और इस बात की जानकारी ली। हालांकि वरीय पुलिस पदाधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। 


इस संबंध में एसपी आशीष भारती ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय राजेश  कुमार इसकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। यदि मुंशी दोषी होंगे तो उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है। हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है।