ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: थाने में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां

PATNA CITY: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही जिनके कंधों पर इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी है वे खुद इस कानून की धज्

बिहार: थाने में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही जिनके कंधों पर इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी है वे खुद इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि तस्वीरें खुद बयां कर रही है। यह तस्वीर पटना के गौरीचक थाना की है जहां थाना परिसर में शराब की पार्टी चल रही है। शराब पार्टी मना रहे शख्स की पहचान गौरीचक थाना के मुंशी दिनेश यादव के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार-झारखंड नहीं करता। थाने में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी संदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाने के मुंशी दिनेश यादव पर एफआईआर दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुंशी को गिरफ्तार किया गया।   


'जब सईया भइल कोतवाल तो फिर डर काहे का' थाना परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के जुबां पर यही बात सुनने को मिल रही है। शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाते हुए पुलिस खुद थाना परिसर में शराब पार्टी करती दिखी। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता। लेकिन इस वीडियो से इनकार भी नही किया जा सकता है कि जिस जगह पर यह शराब की पार्टी चल रही है वहां हथियार से लैस जवान आते-जाते दिख रहे हैं जो शराब पार्टी मना रहे हैं। 


पार्टी मना रही पुलिस की पहचान गौरीचक थाना के मुंशी दिनेश यादव के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद जब थाना प्रभारी लालमुनि दुबे और थाने के कई दारोगा से बात करने की कोशिश की गयी तब उनका फोन नेटवर्क एरिया से बाहर मिला। थाना परिसर में शराब पार्टी को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। इलाके के लोग भी इस वायरल वीडियो को देखकर हैरान हैं। थाने में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी संदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाने के मुंशी दिनेश यादव पर एफआईआर दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुंशी को गिरफ्तार किया गया।   

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता