ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

सांसद शांभवी चौधरी ने दलित बस्ती में मनाया आजादी का जश्न, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का किया वितरण, बोलीं..पढ़ेगा समस्तीपुर तभी तो बढ़ेगा समस्तीपुर

SAMASTIPUR: देश की सबसे कम उम्र की बिहार के समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने जश्न-ए-आजादी का पर्व बच्चों के साथ मनाया। 25 साल में सांसद बनने का सपना पूरा करने वाली एमपी शांभवी चौ

सांसद शांभवी चौधरी ने दलित बस्ती में मनाया आजादी का जश्न, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का किया वितरण, बोलीं..पढ़ेगा समस्तीपुर तभी तो बढ़ेगा समस्तीपुर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: देश की सबसे कम उम्र की बिहार के समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने जश्न-ए-आजादी का पर्व बच्चों के साथ मनाया। 25 साल में सांसद बनने का सपना पूरा करने वाली एमपी शांभवी चौधरी अपने लोकसभा क्षेत्र समस्तीपुर के रूपनारायणपुर पहुंची थी। जहां बेला की दलित बस्ती में शांभवी ने आजादी का जश्न वहां रहने वाले बच्चों के साथ मनाया। 


78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शांभवी ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा से ही संपूर्ण प्रगति संभव है। शिक्षा तरक्की का माध्यम है। बिना इसके आप आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए आप सभी को पढ़ना होगा और खुद के साथ-साथ देश का भविष्य बनाना होगा। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि आज भारत अपनी आजादी का 78वां वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए रूपनारायणपुर बेला के राम टोला वार्ड न. 05 पहुंची थी। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे को सलामी दी। 


जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और मौजूद बच्चों के बीच पुस्तक एवं अन्य पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। कहा कि वो जिस बस्ती में जाएंगी ऐसा हीं करेंगी। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शांभवी ने यह लिखा है कि ''समानता और शिक्षा की आज़ादी : क्यूंकि पढ़ेगा समस्तीपुर तभी तो बढ़ेगा समस्तीपुर। आज #समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला के राम टोला में बच्चों एवं आमजनों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीध्वज को सलामी दी। इस दौरान टोले में बच्चों के बीच पुस्तकों एवं अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। हमारा वर्तमान शिक्षित होगा तभी तो देश का भविष्य समृद्ध होगा।"