ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama murder case : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने लिया सूरजभान का नाम; अब बाहुबली नेता ने दिया जवाब,कहा - उच्च स्तरीय जांच में हो जाएगा दूध का ढूध पानी का पानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कड़ी सुरक्षा, हर समय साथ रहेंगे पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर Bihar Election 2025: किसानों के लिए NDA ने खोला खजाना, अब 2 हजार के बदले मिलेंगे इतने रुपए Dularchand Yadav Murder : मोकामा में चुनावी झड़प के बीच दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए खुद शव लेकर निकली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका Bihar Crime News: जेल परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिला बंदी का शव, जांच में जुटी पुलिस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह नामजद, NDA नेताओं ने राजनीति में हिंसा की निंदा की NDA Manifesto : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; बिहार में एनडीए का चुनावी संकल्प पत्र जारी; नौकरी, हाइवे, मेट्रो समेत इन चीजों पर रहा खास फोकस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में सामने आया सीनियर पुलिस ऑफिसर का बयान; जानिए अनंत सिंह को लेकर पटना SSP ने क्या कहा Success Story: 12वीं में फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, UPSC परीक्षा पास कर बन गए IPS अधिकरी; जानिए सफलता की कहानी Bihar NDA Manifesto : बिहार चुनाव 2025: एनडीए का घोषणापत्र जारी, सस्ता भोजन, रोजगार और विकास पर जोर; पढ़िए क्या है अहम बातें

संसद में पेश हुआ देश का अंतरिम बजट, चुनावी साल में इन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 01 Feb 2024 10:59:00 AM IST

संसद में पेश हुआ देश का अंतरिम बजट, चुनावी साल में इन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी

- फ़ोटो

PATNA : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह11 बजे वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश किया हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी इसकी इजाजत दे दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इसे मंजूरी दे दी गई। प्रधानमंत्री ने खुद ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह नई सरकार बनाने के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे। ऐसे में यह अंतरिम बजट ही होगा। आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। 


दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। निर्मला ने कहा कि -देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं।  पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं।  जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं।  जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना।  हमने व्यापक विकास की बात की. सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े। 


इसके आगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है. खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है।  80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।  मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा. हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। 


 इसके अलावा उन्होंने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री का पूर्ण विश्वास है कि हम गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता किसान  के लिए काम करें। उनका कल्याण हमारी प्रथामिकता है। इन सभी को सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे कि हमारा देश सशक्त हो सके। आज सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। हमारी सरकार ने सड़क पर काम करने वाले वेंडर को आर्थिक सहायाता दी है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए कारीगरों को मदद दी जाती है।हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को सशक्त करना है। हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए। हम कौशल विकास मिशन के तहत लाखों युवाओं को सशक्त किया है। हम बड़े पैमाने पर उच्च शैक्षणिक संस्थान खोले हैं।  


इसके अलावा  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पीएम जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं।  इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है।  सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। सरकार गरीबी हटाने के लिए काम कर रही है. सरकार ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है।  ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है.। 


हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है।  78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।  किसानों को सशक्ति बनाने पर जोर दिया है। 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है।  पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।  युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है।  तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं।  54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।  एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।  तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।