ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

संसद में आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा, मध्यप्रदेश और यस बैंक के मामले पर हंगामे के आसार

DELHI : होली की छुट्टी के बाद संसद की कार्यवाही एक बार फिर से आज शुरू होगी। लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा को लेकर चर्चा होनी है। इससे पहले 2 मार्च को जब संसद के सत्र की शुरुआत हु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : होली की छुट्टी के बाद संसद की कार्यवाही एक बार फिर से आज शुरू होगी। लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा को लेकर चर्चा होनी है। इससे पहले 2 मार्च को जब संसद के सत्र की शुरुआत हुई थी तो दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला था। विपक्ष ने लगातार सरकार के सामने यह मांग रखी कि दिल्ली हिंसा पर सदन में चर्चा कराई जाए। तब सरकार की तरफ से इस बात के लिए सहमति दी गई थी कि 11 मार्च को लोकसभा और 12 मार्च को राज्यसभा में सरकार दिल्ली हिंसा के ऊपर चर्चा के लिए तैयार है। 


दिल्ली हिंसा को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के साथ सांसदों को अनुशासनहीनता के आरोप में पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया था। अब कांग्रेस इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रही है। उनका कहना है कि उसके निलंबित सांसदों को सत्र में वापस लिया जाना चाहिए। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते कांग्रेस इस मामले को उठाएगी। 


दिल्ली के कुछ इलाकों में कानून व्यवस्था के हालात को लेकर चर्चा के लिए कांग्रेस की तरफ से अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी से मीनाक्षी लेखी ने प्रस्ताव दिया है। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट को लेकर कांग्रेस संसद में हंगामा करेगी। वहीं यस बैंक का मुद्दा भी सदन में गरमाया रहेगा।

टैग्स