ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

सांसद की शिकायत पर दिल्ली तलब हुए ये अधिकारी, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बुलाया

RANCHI: विशेषाधिकार हनन के मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के कई अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेष

सांसद की शिकायत पर दिल्ली तलब हुए ये अधिकारी, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: विशेषाधिकार हनन के मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के कई अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के अधिकारियों को आगामी 12 जनवरी को समिति के समक्ष पेश होने को कहा है।


दरअसल, गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं करने पर राज्य के कई बड़े अधिकारियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। निशिकांत दुबे ने भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रति राज्य के अधिकारियों का प्रतिकूल आचरण अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं करने की शिकायत की गई थी।


सांसद की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, देवघर  डीसी और एसपी को पूछताछ के लिए बुलाया है। लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी जारी कर सभी अधिकारियों को समिति के समक्ष आगामी 12 जनवरी को उपस्थित होने को कहा है।


बता दें कि विशेषाधिकार समिति एक स्थायी समिति है, जो सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच करती है। जांच के बाद समिति उचित कार्रवाई की सिफारिश करती है। लोकसभा समिति में 15 सदस्य होते हैं, जबकि राज्यसभा समिति में 10 सदस्य होते हैं।