ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

सनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिए

MADHUBANI: पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती..यह बात बिहार के मधुबनी में साबित हो गया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या

सनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती..यह बात बिहार के मधुबनी में साबित हो गया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सगी मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा थाने पहुंच गया और थानेदार से कहना लगा कि मैंने अपनी मां का मर्डर कर दिया है। उसकी बातें सुनकर थानेदार भी हैरान रह गये। उन्होंने चौकीदार को इस बात का पता लगाने को कहा। चौकीदार ने थानेदार को बताया कि सर यह सही बोल रहा है। एक बुजुर्ग महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। 


पुलिस इस बात से हैरान थी कि घटना को अंजाम देने के बाद यह भागा नहीं बल्कि थाने में पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकार रहा है उधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया । घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है जहां रविवार की अहले सुबह सामने बेटे को देख मां काफी खुश थी। उसे क्या मालूम की बेटा थोड़ी देर बार उसका कातिल बन जाएगा। यह बात उसने सपने में भी नहीं सोची थी। सनकी बेटा किसी बात को लेकर मां से झगड़ा करने लगा। सुबह-सुबह विवाद होने के बाद कुदाल से मां की गर्दन काट कर हत्या कर दी।


हत्या करने के बाद आरोपी हरलाखी थाने में पहुंच गया और मां की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी खुद से पुलिस के पास सरेंडर करने पहुंचा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी को उसकी बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ। फिर उन्होंने चौकीदार को इस बात का पता लगाने को कहा। चौकीदार ने बताया कि घटना सही है। मां की हत्या के बाद वो थाने पर पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 


मृतका की पहचान हितलाल यादव की 65 वर्षीय पत्नी जिवछी देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। आरोपी लालबाबू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लाल बाबू यादव मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा था। सनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिएसनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिएसनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिएसनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिए

सनकी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला..थानेदार साहब मां को मार डाले हैं..अरेस्ट कर लीजिए

टैग्स