ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

JDU से गठबंधन रहते आधे से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, MLC संजय पासवान बोले..कम का सवाल ही पैदा नहीं होता

PATNA : झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने एक बार फिर से

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने एक बार फिर से अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है। फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में संजय पासवान ने कहा है कि अगर बीजेपी का गठबंधन जेडीयू और एलजेपी के साथ विधानसभा चुनाव में रहा तब भी पार्टी आधे से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हर हाल में चुनाव लड़ेगी। संजय पासवान ने कहा है कि इस बात का सवाल ही पैदा नहीं होता कि बीजेपी आधे से कम विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे।


संजय पासवान ने कहा है कि भविष्य में किसके साथ गठबंधन रहेगा इसे लेकर पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर मौजूदा गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी कायम रहा तब भी बीजेपी अकेले आधे से ज्यादा सीटों पर अपना कैंडिडेट देगी। संजय पासवान पहले भी इस तरह का दावा कर चुके हैं हालांकि जेडीयू ने उनके बयान को आधिकारिक मानने से इनकार कर दिया था। 


सहयोगी दल के नेता होने के बावजूद संजय पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह सलाह देते रहे हैं कि उन्हें बिहार की राजनीति छोड़कर अब केंद्र की राजनीति का रुख करना चाहिए। संजय पासवान सहित बीजेपी के कई नेता लगातार यह बयान दे रहे हैं कि बिहार में अब नेतृत्व परिवर्तन की तरफ गठबंधन को सोचना चाहिए। झारखंड में रघुवर सरकार की हार के बाद इस मांग ने और जोर पकड़ ली है। अब इंतजार इस बात का है कि बीजेपी एमएलसी संजय पासवान सहित अन्य नेताओं की तरफ से जेडीयू और उसके नेतृत्व को लेकर जो सवाल खड़े किए जा रहे हैं उसका जवाब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता किस तरह देते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता