ब्रेकिंग
BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित

संजय मुखर्जी होंगे बंगाल के नए DGP, ECI ने लगाई फाइनल मुहर

DESK: पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी के पद के लिए चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर मुहर लगाई है। उन्हें आज ही शाम तक पदभार संभाल लेने का निर्देश दिया गया है। इससे पह

संजय मुखर्जी होंगे बंगाल के नए DGP, ECI ने लगाई फाइनल मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी के पद के लिए चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर मुहर लगाई है। उन्हें आज ही शाम तक पदभार संभाल लेने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को हटाने के बाद राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे। सरकार ने चुनाव आयोग को विवेक सहाय, संजय मुखर्जी और राजेश कुमार का नाम दिया था। एक दिन के लिए अंतरिम डीजीपी के तौर पर विवेक सहाय ने पद संभाला। हालांकि एक दिन बाद ही चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर स्वीकृति दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुखर्जी 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और ये अभी तक अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन अब चुनाव आयोग के तरफ से इन्हें बड़ी जिम्म्मेदारी दी गई है।वहीं, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव बना दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के  लिए ये कदम उठाए गए हैं।


मालूम हो कि, चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों के गृह सचिवों को भी हटाने का आदेश दिया था। आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था। इसके अलावा केवल पश्चिम बंगाल के ही डीजीपी को हटाया गया था। पूर्व डीजीपी राजीव कुमार कई बार विवादों में भी रह चुके थे। 


आपको बताते चलें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कह दिया था कि चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि जो भी प्रशासनिक स्तर के जरूरी बदलाव होंगे, वे किए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव से जुड़े जो भी अधिकारी एक ही जगह पर पोस्टेड हैं उनकी भी बदली की जाएगी।