ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election : आज पीएम मोदी बिहार की इन महिलाओं से करेंगे बात, जानिए पहले फेज की वोटिंग से पहले क्या है NDA का बड़ा प्लान Bihar Election 2025: निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से पहले एक्जिट पोल पर लगा रोक; निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास Bihar News: बिहार में SI पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, मचा बवाल Bihar elections : पहला चरण मतदान से पहले महागठबंधन का बड़ा ऐलान: महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों के लिए किए कई वादे Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपये की लागत वाला पुल धंसा, आवागमन हुआ ठप; जनता ने सिस्टम पर उठाया सवाल Patna News: 6 और 7 नवंबर को पटना के सिनेमा हॉल्स में 50% की छूट, लाभ उठाने से पहले यह कार्य अनिवार्य Kartik Purnima 2025: कल है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त Bihar News: बिहार चुनाव से पहले इस जिले में ₹35 लाख जब्त, गुप्त सूचना के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Mokama Crime Case : CID को नहीं मिला दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में कोई ठोस सबूत! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और क्यों हो रही परेशानी Special Intensive Revision: बिहार के बाद अब इन नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, जानें कब और कैसे करें आवेदन?

Sanjay malhotra: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शशिकांत दास के कार्यकाल का नहीं हुआ विस्तार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 09 Dec 2024 05:44:42 PM IST

Sanjay malhotra: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शशिकांत दास के कार्यकाल का नहीं हुआ विस्तार

- फ़ोटो

DELHI: संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल कल यानी 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा।


RBI के कामकाज का पुराना अनुभव

मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव और आरबीआई के डायरेक्टर भी शामिल हैं। उनकी शिक्षा आईआईटी कानपुर और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से हुई है। 


मल्होत्रा के पास आरबीआई के कामकाज का गहरा अनुभव है। वे पहले से ही आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य हैं। सरकार ने उन्हें गवर्नर के पद के लिए इसलिए चुना है क्योंकि उनके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है।


भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नियुक्ती महत्वपूर्ण

शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल में कोविड-19 महामारी और महंगाई जैसी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। हालांकि, उनके कार्यकाल का विस्तार नहीं किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मल्होत्रा के नेतृत्व में आरबीआई आने वाले समय में कई चुनौतियों का सामना करेगा, जिनमें महंगाई को नियंत्रित करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और वित्तीय स्थिरता बनाए रखना शामिल है।