ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

संजय जायसवाल बोले- कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द होगी बातचीत, BJP का काम करने का है अपना तरीका

PATNA: नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर मंगलवार को कहा था कि बीजेपी के कारण देर हो रही है. कोई चर्चा नहीं हो रही है. जिसके बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संज

संजय जायसवाल बोले- कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द होगी बातचीत, BJP का काम करने का है अपना तरीका
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर मंगलवार को कहा था कि बीजेपी के कारण देर हो रही है. कोई चर्चा नहीं हो रही है. जिसके बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बयान आया है. जायसवाल ने कहा कि जल्द ही मिलकर चर्चा की जाएगी. 

बीजेपी का अपना तरीका

संजय जायसवाल ने कैबिनेट के विस्तार पर कहा कि पार्टी का अपना काम करने का एक तरीका होता है. हम लोग आपस में मिल बैठकर चर्चा कर लेंगे और जल्द ही आप लोग को सूचना दे देंगे. जायसवाल ने कहा कि नीतीश सरकार और सीएम का मैं बहुत अभारी हूं. अगले 5 साल का विजन जो दिया है वह बिहार के विकास के लिए बड़ा कदम साबित होता. चुनाव में बीजेपी, हम और वीआईपी ने जो वादा किया था उसको समाहित किया गया है. जो भी वादा किया गया है उसको सरकार पूरा करेगी. 

बीजेपी के कारण लेट

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कैबिनेट विस्तार को लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी से उनकी कोई बातचीत या चर्चा नहीं हुई है. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर बताई थी कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार के लिए जेडीयू कोटे की लिस्ट फाइनल कर ली है, लेकिन बीजेपी की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट नहीं आने के कारण कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका.