ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालूघाट बांध रोड स्थित आटा चक्की के पास एक महिला की संदिग्घ स्थिति में मौत हो

संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालूघाट बांध रोड स्थित आटा चक्की के पास एक महिला की संदिग्घ स्थिति में मौत हो गयी. मायके वालों ने हत्या का आरोप पति पर ही लगाया है. मृतका की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुरहरी छपरा गांव निवासी राजेश साह की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है जो बालूघाट बांध रोड स्थित आटा चक्की के समीप किराये के मकान में पिछले कई वर्षों से रह रही थी.


घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिकंदरपुर ओपी की पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी पति राजेश साह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव निवासी हीरा साह ने अपनी बेटी की शादी सात वर्ष पूर्व मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुरहरी छपरा गांव निवासी राजेश साह से करवाई थी. 


घटना के संबंध में मृतका के भाई रंजीत साह ने हत्या का आरोप पति पर लगाते हुए बताया कि आज सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं हत्या की सूचना मिलते ही सिकंदपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. मामले की ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH  भेज दिया गया है. फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत के बाद आगे की करवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता