ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

पटना में छात्रा से गैंगरेप के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, विरोध में हंगामा-प्रदर्शन

PATNA: राजधानी पटना में 20 साल की कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. घटना के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में 20 साल की कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. घटना के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया है. कारगिल चौक पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया है. छात्रों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर छात्रों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. सड़कों पर छात्रों के उतर जाने से राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. जगह-जगह पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. 


आपको बता दें कि पटना में पदस्थापित एक अधिकारी की 20 साल की बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. ये मामला पाटलिपुत्र थाना इलाके की है. पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता राजधानी पटना के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की स्टूडेंट हैं. आरोप है कि छात्रा के साथ पढ़ने वाले उसके चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.