ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

सम्राट चौधरी के वैशाली पहुंचते ही मची अफरा-तफरी, हेलीकॉप्टर देखने के दौरान हादसा

VAISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के महनार पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग घर की रेलिंग पर खड़े थे। अचानक रेलिंग के टूटने से एक बच्ची नीचे

सम्राट चौधरी के वैशाली पहुंचते ही मची अफरा-तफरी, हेलीकॉप्टर देखने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के महनार पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी।  हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग घर की रेलिंग पर खड़े थे। अचानक रेलिंग के टूटने से एक बच्ची नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों की मदद से बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस हादसे में कई लोग भी घायल हो गये हैं।  


बता दें की गणिनाथ मेले का उद्घाटन करने के लिए सम्राट चौधरी वैशाली के महनार स्थित हसनपुर पहुंचे थे। महनार के लावापुर  हीरानंद हाई स्कूल में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हैलीपैड बनाया गया था। सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर जब लैंड कर रहा था तब हेलीकॉप्टर को देखने के लिए स्कूल के बगल के मकान के छत पर भारी संख्या में लोग खड़े हो गये। 


तभी अचानक घर का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया और इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। रेलिंग के साथ नीचे जमीन पर गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वही कई लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने मकान के छत पर से लोगों को नीचे उतारा और पूरे छत को खाली कराया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता