ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

संपत्ति विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM: बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रोहतास के डिहरी अनुमंडल क्षेत्र के नौहट्टा थाना के पीपरडीह गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला रामपतिया कुंवर को लाठी-डंडो

संपत्ति विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रोहतास के डिहरी अनुमंडल क्षेत्र के नौहट्टा थाना के पीपरडीह गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला रामपतिया कुंवर को लाठी-डंडों से पीटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पट्टीदारों पर लगा है।


दो परिवारों कर बीच संपत्ति का पुराना विवाद चल रहा है। उसी जमीन के बंटवारे के विवाद में हरिद्वार सिंह के परिवार के लोगों से 8 महीना पूर्व भी झगड़ा हुआ था। उसी जमीन के झगड़े में वृद्ध महिला की हत्या की गयी है। 


मृतक का पुत्र अनिल सिंह खरवार ने बताया कि हरिद्वार सिंह तथा उसके बेटों ने मिलकर उसकी मां की गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला का पुत्र जब तालाब पर मछली की रखवाली करने गया हुआ था उस वक्त उसकी मां घर पर अकेली थी। 


उसी दौरान उसकी मां की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।