ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज पर राजद के विरोध से भड़के नीतीश, कहा - पति-पत्नी के राज में बर्बाद हो गया बिहार

PATNA : समस्तीपुर के सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रही राजद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा भड़क उठा. नीतीश ने लालू-राबड़ी को जमकर खरी खो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : समस्तीपुर के सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रही राजद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा भड़क उठा. नीतीश ने लालू-राबड़ी को जमकर खरी खोटी सुनायी.

जमकर बरसे नीतीश
समस्तीपुर के सरायरंजन में आज श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित जनसभा में नीतीश ने कहा कि बिहार में 15 सालों तक पति-पत्नी का राज रहा. तब एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खोला गया. लेकिन जब उनकी सरकार मेडिकल कॉलेज खोल रही है तब राजद उसका विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि राजद के लोग बिहार को बर्बाद करना चाहते हैं. 


क्या है पूरा मामला
दरअसल राज्य सरकार समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज बना रही है. समस्तीपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. लेकिन राजद ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया. राजद नेताओं ने समस्तीपुर में धरना देकर सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोलने के फैसले का विरोध किया. उनका कहना है कि समस्तीपुर शहर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोला जाना चाहिये. मुख्यमंत्री इसी विरोध को लेकर भड़के.


टैग्स