ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

न्याय की कुर्सी पर बैठकर अन्याय करे उसे जीने का अधिकार नहीं: समस्तीपुर में जज को जान से मारने की धमकी, कहा- तू मरेगा जरूरी!

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के सीजेएम को जान से मारने की धमकी मिली है। शालिग्राम कनौजिया नामक शख्स ने पत्र भेजकर सीजेएम को हत्या की धमकी दी है। जज को धमकी मिलने की बात से हड़कंप मच

न्याय की कुर्सी पर बैठकर अन्याय करे उसे जीने का अधिकार नहीं: समस्तीपुर में जज को जान से मारने की धमकी, कहा- तू मरेगा जरूरी!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के सीजेएम को जान से मारने की धमकी मिली है। शालिग्राम कनौजिया नामक शख्स ने पत्र भेजकर सीजेएम को हत्या की धमकी दी है। जज को धमकी मिलने की बात से हड़कंप मच गया है। सीजेएम ऑफिस के जीआर क्लर्क राजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।


आरोपी शालिग्राम कनौजिया ने पत्र में लिखा है कि, “गरीब कब तक तारीख पर तारीख दौड़ेगा, न्याय की कुर्सी पर बैठकर जो न्याय न करें और बैक डोर से रिश्वत ले उसे इस दुनिया में जीने का कोई अधिकार नहीं है, मैं तुझे जान से मार दुंगा, तू मरेगा जरूरी”। 15 जून को धमकी भरा पत्र डाक के माध्यम से समस्तीपुर कोर्ट को मिला है। जिसके बाद कोर्ट से लेकर पुलिस महंकमे तक हड़कंप मचा हुआ है।


इस मामले को लेकर सीजेएम कोर्ट के जीआर कलर्क राजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत के रहने वाले रामाशीष दास के बेटे शालीग्राम कनौजिया को आरोपित किया गया है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा पत्र केरल के एर्नाकुलम से आया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि पत्र लिखने वाला व्यक्ति विक्षिप्त है और वह पहले भी कई लोगों को धमकी दे चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता