ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

समस्तीपुर में भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, फेंके जलते हुए टायर

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में दो पक्षों के मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया । पुलिस वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं पुलिसकर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में दो पक्षों के मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया । पुलिस वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं पुलिसकर्मियों से भिड़ गये। इतना ही नहीं पुलिसवालों पर भीड़ ने जलती हुई टायर भी फेंकी।


दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस बीच किसी शख्स ने फायरिंग कर दी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और जलती हुई टायर भी पुलिस पर फेंकना शुरू कर दिया। जलती हुई टायर से कई पुलिसकर्मियों के हाथ झुलस गए। इस दौरान उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा और तो और पुलिसकर्मियों से हाथापाई तक पर उतर आए।


पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौका-ए-वारदात वाले इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हुई थी। झड़प में कई महिलाएं गभीर रूप से जख्मी हो गयी थीं. इससे एक पक्ष के लोग नाराज थे। 


टैग्स