ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

समस्तीपुर में अपराधियों ने बिजनेसमैन को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. समस्तीपुर में अपराधियों ने आम लोगों के साथ साथ पुलिस के भी नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी ख

समस्तीपुर में अपराधियों ने बिजनेसमैन को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. समस्तीपुर में अपराधियों ने आम लोगों के साथ साथ पुलिस के भी नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने शहर के एक होटल व्यवसाई कौशिक कमल को गोली मार दी और आराम से फरार हो गए. उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के आईबी रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान से कौशिक कमल निकले ही थे कि घाट नवादा चौक पर पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि गोली उनके कमर से नीचे जांघ  में लगी हुई है. 


इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रशिक्षु आईपीएस सह दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष हिमांशु शेखर अपने पुलिस बल के साथ मामले की छानबीन में जुटे हुए है. आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओ को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया है. इस हमले के पीछे की वजह और अपराधियों का अबतक पता नही चल पाया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता