NAWADA: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर एक्शन, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दुल्हन के फुफेरे भाई की दर्दनाक मौत बिहार फ़िल्म सिटी परियोजना में निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक पश्चिम चंपारण में 2 नाव की टक्कर: गंडक नदी में नाव पलटने से 15 लोग डूबे, 2 बच्चियां लापता GOPALGANJ: भाजपा नेता की पत्नी को मिली धमकी, BJP MLC गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप Bihar News: बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, राज्य के इन फार्मर्स को मिलेगा बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, राज्य के इन फार्मर्स को मिलेगा बड़ा फायदा सुपौल के पिपरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला, सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन Bihar News: बिहार में BSRTC के बेड़े में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, परिवहन विभाग की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश Bihar News: बिहार में BSRTC के बेड़े में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, परिवहन विभाग की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश
1st Bihar Published by: ALOK KUMAR Updated Tue, 16 Apr 2024 01:31:32 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH : मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र स्थित मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंच गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों हमलावरों के पिता को पुलिस घर से उठाकर थाने ले आई है। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम दोनों के पिता से पूछताछ करेगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।
गुजरात में दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है।
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीते 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही थी।
इसी बीच, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि दोनों हमलावर गुजरात के भुज में देखे गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा। गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है।