ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- ‘कोर्ट नहीं, मैं दूंगा सजा’

JODHPUR: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए दबंग खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस पोस्ट क

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

JODHPUR: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए दबंग खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है.


दरअसल आरोपी को पुलिस ने गाड़ी चोरी के केस में पकड़ा जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि इसी आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी की पहचान जैकी बिश्नोई के तौर पर हुई है.


 
 
आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सलमान खान को धमकी दी थी. धमकी देते हुए जैकी ने लिखा था कि ‘उसे उसके गुनाहों के लिए कोर्ट क्या सजा देगा, मैं उसकी जान ले लूंगा, उसको सजा मैं दूंगा.’ आरोपी ने काला हिरण शिकार कांड को लेकर सलमान को सजा देने की धमकी दी थी. हालांकि पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पब्लिसिटी के लिए यह पोस्ट डाला था.

टैग्स