ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सुपरस्टार सलमान खान की हाजिरी माफी फिर से कोर्ट ने की स्वीकार, काला हिरण शिकार मामले में होनी थी पेशी

MUMBAI : काला हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड के "भाईजान" कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान की आज कोर्ट में पेशी होनी थी. जोधपुर जिला एवं सेशन कोर्ट में सलमान खा

सुपरस्टार सलमान खान की हाजिरी माफी फिर से कोर्ट ने की स्वीकार, काला हिरण शिकार मामले में होनी थी पेशी
First Bihar
3 मिनट

MUMBAI :  काला हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड के "भाईजान" कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान की आज कोर्ट में पेशी होनी थी. जोधपुर जिला एवं सेशन कोर्ट में सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले में आज सुनवाई होनी थी. ऐसे में सलमान खान एक बार से कोर्ट में अपनी हाजिरी नहीं दी पाए जिसके बाद कोर्ट ने भी आज सलमान खान की हाजिरी माफी स्वीकार कर ली है. इसके साथ ही अगली तारीख 6 फरवरी रखी गई है. 6 फरवरी को सभी अपीलों पर सुनवाई होगी और इस दौरान आरोपी सलमान खान को कोर्ट में हाजिर होना होगा.


आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान की हाजिरी माफ़ी कोर्ट ने स्वीकार की हो, इससे पहले भी कोर्ट ने इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सलमान की अब तक 16 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं. कोरोना काल में ही उन्हें 6 बार हाजिरी माफी मिल चुकी है. पिछली सुनवाई जो 1 दिसंबर 2020 को हुई थी उसमें भी सलमान की अर्जी पर कोर्ट ने उनको पेश ना होने की छूट दे दी थी. कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 16 जनवरी तय करते हुए अदालत में पेश होने के लिए कहा था. इसके अलावा मामले में दूसरे आरोपी रहे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अभिनेत्री नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे जैसे बॉलीवुड सितारों को कोर्ट की ओर से राहत दी गई. पर सलमान खाने को उस वक़्त कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें दूसरी बार जेल जाना पड़ा था. हालांकि तीन दिन के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई थी.


जिन मामलों में आज जोधपुर कोर्ट पर सुनवाई होनी थी उसमे काले हिरण शिकार मामला शामिल थी जिसके खिलाफ सलमान खान की ओर से अर्जी दी गई है. इसके अलावा अवैध हथियार रखने के मामले में सलमान को बरी किए जाने के विरोध में सरकार ने अपील पेश की थी, उस पर भी सुनवाई होनी थी और काले हिरण शिकार मामले में दूसरे फिल्मी कलाकारों को बरी किए जाने के विरोध में विश्नोई समाज की अपील पर सुनवाई होनी थी. हालांकि आज सलमान खान ने कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने उनकी हाजिरी माफी स्वीकार कर ली है.