ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक्शन: क्राइम ब्रांच ने दोनों बदमाशों को गुजरात से दबोचा, दोनों हमलावरों का कनेक्शन बिहार से

DESK : फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों ब

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक्शन: क्राइम ब्रांच ने दोनों बदमाशों को गुजरात से दबोचा, दोनों हमलावरों का कनेक्शन बिहार से
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में सामने आने बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थी। दोनों का बिहार कनेक्शन भी सामने आया है।


दरअसल, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीते 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। जैसे ही यह खबर सामने, आई मुंबई पुलिस के साथ-साथ सलमान के फैंस भी दंग रह गए। जिसके बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी।


अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दोनों की तस्वीर सामने आ गई। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण वारदात के वक्त उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दोनों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को तलाश में जुट गई। इसी बीच, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि दोनों हमलावर गुजरात के भुज में देखे गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा। गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सूरज पाल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मेहषी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमले हो सकते हैं।अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल भी मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।