Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन VIDEO VIRAL: बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रूपया: पैसों को लेकर छपरा में जमकर मारपीट, महिला और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा GOPALGANJ: 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 11 Apr 2024 09:30:20 PM IST
- फ़ोटो
DESK: कहते हैं सब चीज का इलाज है लेकिन शक का कोई इलाज नहीं है। एक शकी पति ने मोबाइल पर बात करने की ऐसी सजा पत्नी को दी जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी के अक्सर मोबाइल पर लगे रहने से गुस्साए पति ने उसका हाथ काट दिया। जब पत्नी सोई हुई थी तब कुल्हाड़ी लेकर आया और हाथ काटकर उसे अपने साथ ले भागा। हाथ काटे जाने के बाद पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। चीख चीख कर रोने की आवाज सुनकर सोये बच्चे भी नींद से जाग गये जिसके बाद चिखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
महिला की हालत देखकर पड़ोसी भी हैरान रह गये। फिर आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दर्द से लगातार कराह रही थी। उसकी हालत देखकर इलाज कर रहे डॉक्टर भी दंग रह गये। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तब पता चला कि उसकी यह हालत शकी पति ने की है। कुल्हाड़ी से हाथ काटने के बाद वह उसे लेकर फरार हो गया है।
पुलिस के लिए भी यह अजूबा केस था। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पीड़िता के बच्चों से भी पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों को लेकर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंची। तभी घर के पास खाली पड़े एक मकान से महिला का कटा हुआ हाथ पुलिस ने बरामद किया। पति द्वारा पत्नी का हाथ काटे जाने का मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का है।
जहां बरखेड़ी गांव की रहने वाली 35 साल की महिला का हाथ पति कमल अहिरवार ने उस समय कुल्हाड़ी से काट दिया जब वो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। फिर हाथ काटने के बाद वह कुल्हाड़ी और कटे हाथ को लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी कमल के साथ हुई थी उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। शकी पति आए दिन उसके चरित्र पर शक करता था उसे लगता था कि मेरा किसी गैर पुरुष के साथ संबंध हैं और उसी से फोन पर बात करती है।
इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था और एक दिन उसने उस हाथ को ही कुल्हाड़ी से काट दिया जिस हाथ में वो मोबाइल पकड़कर बातें करती थी। पीड़िता की बातें सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।