ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

शहीदों के परिजनों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: शहादत के बाद मिलने वाली मदद में भारी इजाफा

PATNA: नीतीश सरकार ने शहीद होने वाले सैनिकों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों-अधिकारियों के परिजनों को अब ज्यादा मदद देने का ऐलान किया है. राज्य कैबिनेट की आज हुई बैठ

शहीदों के परिजनों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: शहादत के बाद मिलने वाली मदद में भारी इजाफा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA:  नीतीश सरकार ने शहीद होने वाले सैनिकों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों-अधिकारियों के परिजनों को अब ज्यादा मदद देने का ऐलान किया है. राज्य कैबिनेट की आज हुई बैठक में इस बावत फैसला लिया गया. सरकार ने कहा है कि सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है.


लगभग दो गुनी हुई अनुग्रह राशि 

दरअसल बिहार सरकार ने ये प्रावधान कर रखा है कि अगर राज्य का कोई सैनिक या फिर अर्द्ध सैनिक बल का जवान या अधिकारी शहीद होता है तो उनके आश्रितों को 11 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान राशि दी जायेगी. कैबिनेट की बैठक में आज इस राशि को बढ़ाने का फैसला लिया गया. बिहार सरकार ने ये तय किया है कि शहीद सैनिकों या केंद्रीय बल के जवानों के आश्रितों को 21 लाख रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी.

टैग्स