ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Saharsa News: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर - 34, कृष्णा नगर में एक चार मंजिला में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्

Saharsa News: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर - 34, कृष्णा नगर में एक चार मंजिला में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्यरत इंद्रदेव यादव के मकान में आग लग गई। आग मकान के नीचे में सुमन साड़ी के गोदाम में लगी है। 


गोदाम में कंबल, साड़ी सहित ठंड के कपड़े रखे हुए थे। जिसमें आग पकड़ते ही आग पूरी तरह पूरे मकान में पकड़ लिया। लगभग दो घंटे के बाद आग की लपटे जब बाहर निकली तब लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। 


आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल की और गाड़िया मंगवाई गई। लोगो ने बांस और ईट पत्थर से गोदाम का शटर तोड़ा। गृहस्वामी छठ पूजा में अपने गांव गए हुए थे। आसपास के लोग अपने घरों से सिलेंडर निकाल कर दूसरे जगह भेज दिये। सदर थाना ओर टीओपी टू पुलिस लोगो को आवाजाही रोकने में जुटे हैं। घटना में लाखो की संपति जलकर राख हो गया है। हालांकि स्पष्ट जानकारी आग पर काबू पाने के बाद ही पता चलेगा। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता